फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के बाल्यावस्था मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में रामलीला का उद्घाटन बुधवार की रात नमामि गंगे के जिला संयोजक मनीराम और चौकी इंचार्ज राहुल चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मनीराम ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों का पालन करने वाला ही सच्चा मनुष्य है। शेरपुर गांव में रामलीला का भव्य मंचन किया जाता है। आसपास के लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग रामलीला देखने आते हैं। उद्घाटन करते हुए नमामि गंगे के संयोजक ने कहा कि भगवान राम ने मर्यादा में रहकर एक मनुष्य की भांति जीवन यापन किया। उन्होंने आदर्श पुत्र, प्रजापालक शासक होने का उदाहरण प्रस्तुत किया। मंचन में भगवान राम के जन्म लेने पर अयोध्या में खुशी मनाई गई। उनके बाल काल का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया। मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर कैलाश गुर्जर, हरपाल सिंह, शक्ति सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें