फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहरका पट्टी में दो दिनों से गायब है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मोहरका पट्टी में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं पहुंची है। तीन दिन पहले ही रखा गया ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। बिजली आपूर्ति ठप्प है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहरका पट्टी के मुनाजिर अली, जफर सैफी, इकराम, जावेद सैफी, राशिद अली और जावेद आदि ने बताया कि गांव में तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर रखा गया था। जोकि फिर से खराब हो गया है। शनिवार से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में कोई लाइनमैन भी नहीं आता। ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए भी गांव वालों को चंदा इकट्ठा करना पड़ता है। उधर बिजली आपूर्ति नहीं होने से गांव वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। चिलचिलाती गर्मी में बिजली का नहीं होना परेशानी खड़ी कर रहा है। गांव वालों को ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें