फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून लागू नहीं होने पर संसद का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने वर्षाकालीन संसद सत्र में दो बच्चों कानून लागू करने की पहल नहीं की तो संसद का घेराव किया जाएगा। सांसदों का घेराव किया जाएगा। रविवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था। दिल्ली से फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने बताया कि जंतर मंतर पर देश के कई राज्यों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भविष्य की भयावह तस्वीर पेश करते हुए सरकार से अपील की कि वह इस संबंध में जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश में दो बच्चों का कानून लागू करने के लिए आगामी संसद सत्र में बिल पेश करें। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर संसद का घेराव किया जाएगा। कार्यकर्ता किसी भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर ममता सहगल, सर्वेश शर्मा, अंकुश गुप्ता, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें