मंडी धनौरा। नगर के शांतिदेवी मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सुलेख व प्राकृतिक आपदा पर रोक विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के लिए आयोजित प्राकृतिक आपदा प्रतियोगिता में बच्चों ने लोगों से अपील की कि वे प्रकृति के साथ खिलवाड़ बंद कर दें। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने की वजह से ही प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। प्राकृतिक आपदाओं पर नियंत्रण के लिए सरकार से एक विस्तृत कार्ययोजना बनाए जाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर निदेशक मृदुला शर्मा, प्रबंधक मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य रमेश गोला, खुशबू अग्रवाल, खामोश देवी, शलभ त्यागी, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।