फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर में रामडोल यात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। निकटवर्ती गांव शेरपुर में शिव मंदिर समिति की ओर से बुधवार की रात रामडोल यात्रा निकाली गई। रामडोल यात्रा में भाजपा विधायक राजीव तरारा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने कंधे पर रामडोल रखा और प्रभु से आर्शीवाद प्राप्त किया। राम डोल यात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक राजीव तरारा ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने व उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की। रामडोल यात्रा में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी आदि की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रधान मनीराम सिंह, चमन शर्मा, कपिल शर्मा, पवन गुप्ता, योगेश बंसल, राजीव दीक्षित, अरूण दीक्षित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें