फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में बिजली आपूर्ति ठप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पिछले चार दिनों से गंगानगर में बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की। इन्होंने आपूर्ति सुधारने की मांग उठाई। बुधवार की शाम लोगों ने प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि मोहल्ले में बिजली लाइन के तार काफी नीचे तक लटके हुए हैं। तार जर्जर हो चले हैं। आए दिन तारों में फाल्ट होता है। फाल्ट होकर आग लगने की बात आम हो चली है। बिजली अधिकारियों को सूचना दी जाती है लेकिन, कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। चार दिनों से बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग जूझ रहे हैं। बुधवार की शाम भी एक बिजली के पोल पर फाल्ट होने से आग लग गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। प्रदर्शन करने वालो में विक्रांत, जयकरण सिंह, राकेश, टिनू, अंकित, मुकेश, रुपेश, आकाश, सचिन, समीर, मोहित, संजय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें