फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए 110 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Sat, 30 Dec 2023 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव समेत चार पदों के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई है। चारों पदों के लिए 110 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा। शनिवार (आज) मतगणना होगी। जिसके बाद कौन अध्यक्ष होगा और कौन महासचिव। इसका फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बीते एक महीने से हलचल चल रही थी। अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार भटनागर, पुष्कर लाल गुप्ता मैदान में हैं। जबकि महासचिव पद के लिए शकील अहमद, विमल किशोर वंदे मातरम, मोहम्मद शजर चुनावी अखाड़े में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद इरफान, ज्ञानेंद्र कुमार मित्तल और संयुक्त पद के लिए कय्यूम अहमद, कमरुद्दीन, दीप सक्सेना, विक्रम सिंह मैदान में रहे। निर्वाचन अधिकारी के रूप में हबीब अहमद, यशपाल सिंह, अली वाइज, अशोक चौहान, शाहरुख खान और संरक्षक गण के रूप में आरिफ हसन, मोहम्मद मुस्तहसन, आरसी गोयल, एसपी सक्सेना और महफूज सिद्दीकी रहे। मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चली। कुल अधिवक्ताओं में से 110 ने वोट डाले। तहसील परिसर में अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में दिनभर चुनावी गणित लगाते रहे। अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग करने के लिए अपील की। शाम चार बजे अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। पुलिस की मौजूदगी में मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया है। निर्वाचन अधिकारी हबीब अहमद ने बताया कि शनिवार को दोपहर बारह बजे मतगणना होगी। इसके बाद अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें