फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार का नामांकन निरस्त, 11 विधि मान्य प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान चार पर्चे खारिज कर दिए गए। इसमें इकलौती महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। इन लोगों ने फीस और दस्तावेज जमा नहीं किए थे। फिलहाल 11 प्रत्याशी वैध घोषित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की 29 मार्च को वापसी के बाद अंतिम रुप से प्रत्याशी घोषित होंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 11 बजे से रिटर्निंग ऑफिसर उमेश मिश्र की देखरेख में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी काम शुरू हुआ। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने इसके लिए निर्वाचन अभिकर्ता को भेजा था। वहीं निर्दल प्रत्याशी प्रस्तावक के साथ आएं थे। जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर नीलम सिंह, कृष्ण कुमार, सैयद सगीर मेंहदी जैदी और जाकिर का नामांकन निरस्त किया गया। इसमें नीलम के दस्तावेजों में कमी मिली। कृष्ण कुमार का प्रस्तावक और शपथ पत्र संलग्न नहीं था, जबकि जाकिर और सगीर मेंहदी जैदी ने जमानत रशीद जमा नहीं की थी। अब वैध प्रत्याशियों में भाजपा के कंवर सिंह तंवर, गठबंधन के कुंवर दानिश अली, कांग्रेस के सचिन चौधरी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मतलूब अहमद, जन शक्ति दल के राजपाल सिंह सैनी के अलावा मोहम्मद अख्तर, विकार अहमद, कुंवर पाल सिंह, राजपाल सिंह, नरेश कुमार और कुंवर राबिन त्यागी निर्दल के तौर पर प्रत्याशी तय किए गएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें