कुआखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत में सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि सरकार को किसानों की समस्याओं की अनदेखी उसको भारी पड़ेगी। निकटवर्ती गांव कासमपुर में हुई पंचायत में तहसील अध्यक्ष खचेड़ू सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान कराने में नाकाम रही है। किसान पैसों के लिए मारे मारे घूम रहे हैं। पंचायत में केंद्र सरकार से मांग की गई कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाएं। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने इसके लिए वादा किया था। पंचायत में हरपाल सिंह, कुलदीप दिवाकर, हेमेंद्र सिंह, भूदेव सिंह, विक्रम सिंह, महीपाल सिंह, करतार सिंह मौजूद थे।