फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर हड़पे 10 लाख, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। भूमि का बैनामा कराने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने के मामले में आदमपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पशुआ नंगला निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि गांव के ही सतपाल व जसवंत ने गांव में ढाई बीघा जमीन बिक्री के लिए दिखाई थी। चार लाख रुपये प्रति बीघा तय हुई थी। 17 मई 2021 को पांच लाख रुपये दिए गए थे। इसके बाद 15 जनवरी 2024 तक बाकी रकम को बैंक खाते के माध्यम से भेज दिया। भूमि पर कब्जा तो दिला दिया। लेकिन अभी तक बैनामा नहीं कराया। बैनामा कराने से साफ इंकार कर दिया। कहा कि तुझ पर हो सके कर लेना। जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही सतपाल व जसवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें