फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 10 बच्चों का हुआ विज्ञान प्रवेश परीक्षा में राज्य स्तर पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जय गोविंद पब्लिक स्कूल जोया के 10 बच्चों का चयन राज्य स्तर की विज्ञान प्रवेश परीक्षा में होने से खुशी का माहौल है। बच्चों को पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रवेश परीक्षा में अलीजा, आफिया, मीनाक्षी, अर्शयान, निखिल, अनंत कुमार, यश कुमार, मिंकू चौधरी, उबैद आलम, मोहम्मद जयान का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रबंधक सरल कुमार ने चयनित बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि स्कूल से तमाम बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन किया है। इनसे पूर्व सैनिक स्कूल, विद्या ज्ञान, नवोदय विद्यालय, एएमयू आदि में चयनित हो चुके हैं। यूपीएससी में 23वीं रेंक हासिल करने वाली सदफ चौधरी ने इसी स्कूल से कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें