फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित किए गए जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। डीएम ने जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए उन्हें आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अरुण कुमार ने जिले के सभी विकास खंडों में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के सामान्य निर्वाचन-2021 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए ब्लॉकवार स्टेटिक/जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है।
डीएम ने ब्लॉक गौरीगंज में स्टेटिक/जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एक्सईएन नलकूप जयप्रकाश तथा एएमओ खाद्य एवं विपणन अरविंद विश्वकर्मा, शाहगढ़ ब्लॉक में सहायक आयुक्त वाणिज्यकर धनेंद्र कुमार पांडेय तथा एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, जामो में नायब तहसीलदार आशुतोष पांडेय एवं बीईओ ओम प्रकाश सिंह, मुसाफिरखाना में बीएसए विनोद कुमार मिश्र तथा बीईओ रियाज अहमद, बाजार शुकुल में डिप्टी आरएमओ भीमा चंद गौतम व नायब तहसीलदार बलबीर सिंह, जगदीशपुर में एसके द्विवेदी व राकेश कुमार पांडेय, अमेठी में एक्सईएन जल निगम विक्रम प्रताप सिंह एवं बीईओ शिव बहादुर मौर्य, भादर में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय व नायब तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्र, संग्रामपुर में उपायुक्त वाणिज्यकर अनुराग चौधरी व बीईओ केपी शुक्ल, भेटुआ में वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र व बीईओ दिनेश चंद्र जोशी, सिंहपुर में एक्सईएन आरईडी पवन कुमार सिंह व बीईओ अखिलानंद राय, तिलोई में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके द्विवेदी व सुधाकर सिंह तथा बहादुरपुर में सीओ चकबंदी अच्छेलाल व पशु चिकित्साधिकारी लाल रत्नाकर सिंह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने नामित अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना की समाप्ति तक संबंधित विकास खंडों पर उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें