जीजीआईसी मुसाफिरखाना में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में बुधवार को छात्राओं की लेखन क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शुभी ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय और कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में तनु प्रथम, प्राची द्वितीय और समा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में जेबा ने पहला, सौम्या ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, जिया द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्य रजिया खातून ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ लेखन और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं को अपने विचारों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अभ्यास मिलता है।
इससे भाषा ज्ञान और लेखन क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।