फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आश्वासन के बाद युवक का अंतिम संस्कार

Sat, 18 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक के दुवरिया गांव परिजनों को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक। थौरी गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले दुवरिया गांव निवासी अभिमन यादव (22) का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया था। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन



बुधवार रात ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उपचार के दौरान अभिमन की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी पिटाई कर हत्या की गई। पहले दर्ज अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट में संशोधन कर हत्या की धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई।


अंतिम यात्रा के दौरान मां कृष्णा देवी बेटे का नाम लेकर बिलखती रहीं। पिता देव प्रसाद, भाई शिवजीत, बहन आरती समेत अन्य परिजनों की आंखें नम रहीं। थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें