फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लें युवा

Mon, 07 Jul 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में मौजूद जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला व अन्य। -पा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जनपद के सभी मंडलों में श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन से युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन



गौरीगंज ग्रामीण मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुसाफिरखाना मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, संग्रामपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा और जामों मंडल में भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह मौजूद रहे। वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को राष्ट्रीय चेतना की प्रेरणा बताया।


सुधांशु शुक्ला ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि दूरदर्शी शिक्षाविद और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। वे अल्पायु में ही कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक के हर चरण में सक्रिय रहे। गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने भारत के पहले मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्रालय संभाला, लेकिन राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता न करने के कारण इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन




उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर वैचारिक राजनीति की नींव रखी। वे अनुच्छेद 370 के कट्टर विरोधी थे और जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह भारत में विलय का पक्ष लेते थे। गोष्ठियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें