फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर चाकू से गोदकर अधेड़ की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के बसंतपुर गांव में बृहस्पतिवार रात युवक की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह बाग में शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा गया। सूचना पर एसपी समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंच गए। अफसरों की मौजूदगी में पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी व एक रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाने के दुलारी नगर निवासी श्रीनाथ यादव उर्फ नाथे (40) अपनी ससुराल जामो थाने के बसंतपुर गांव में रहते थे। बृहस्पतिवार शाम श्रीनाथ किसी काम से घर से बाहर निकले थे कि गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल के समीप एक बाग में चाकू से गोदकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह बाग में शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में जामो थाने की पुलिस के साथ एसपी दिनेश सिंह, एएसपी दयाराम सरोज व सीओ अर्पित कपूर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर शराब व पानी की बोतल के साथ दो चाकू बरामद होने तथा शव की पहचान कराने के बाद पूरे मामले की सूचना श्रीनाथ के परिवारीजनों को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर गांव पहुंचे श्रीनाथ के पिता राजाराम ने उसकी पत्नी अंजू व शिवरतनगंज थाने के अहोरवा भवानी गांव निवासी अंजू के मामा के लड़के मुन्ना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।
एसपी दिनेश सिंह ने घटना के खुलासे के लिए सीओ अर्पित कपूर के पर्यवेक्षण में सर्विलांस समेत तीन टीमों का गठन किया है। सीओ ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी व उसके मामा के लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापामारी की जा रही है।
श्रीनाथ की मौत से अंजान पुत्री अनुष्का (07) व हिमांशी (02) आने-जाने वालों को देख कर द्रवित हो रही हैं तो परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रीनाथ की मौत व उसकी पत्नी पर हत्या के आरोप के बाद लोगों में मासूम बच्चों के पालन पोषण की चिंता है तो ग्रामीण अचानक हुई घटना से हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें