फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर(अमेठी)। पीपरपुर थाने के भादर-भाईं मार्ग पर एक फरवरी को सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने घर पर शव रख विरोध प्रदर्शन करते हुए गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना पर गांव पहुंचे एसडीएम व सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आक्रोश शांत कराया। फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया। पीपरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी पंकज कनौजिया (25) गांव के ही शिवम सिंह के साथ एक फरवरी को बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। रास्ते में भादर-भाईं मार्ग पर गैरिकपुर के पास ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में पंकज गंभीर रूप से तो शिवम मामूली घायल हो हुए थे। दुर्घटना के बाद घायल पंकज को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को पंकज की मौत हो गई। मौत के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंच तो परिजन व रिश्तेदार दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए मार्ग जाम कर प्रदर्शन की तैयारी करने लगे। सूचना पर पुलिस फोर्स गांव पहुंचा। इस बीच मृतक के परिवार वाले शव को घर पर रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शव रखकर प्रदर्शन की सूचना पर सक्रिय एसओ संदीप राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने की कोशिश भी लेकिन परिजन बिना हत्या का केस दर्ज हुए अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए। एसओ ने मामले की सूचना उच्चधिकारियों को दी। सूचना के बाद व ग्रामीणों में आक्रोश देख संग्रामपुर ,अमेठी प्रभारी भी फोर्स के बाद पहुंचे। लेकिन बात नहीं बनी।
अंत में एसडीएम प्रीति तिवारी व सीओ लल्लन सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने की कोशिश शुरू की। अंत में पूरे प्रकरण की दोबारा जांच व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए एसडीएम ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें