फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Sun, 12 May 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना इलाके में बाइक से बरात जाते समय करीब 15 दिन पूर्व सड़क हादसे का शिकार हुए युवक की शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि उसके जख्मी भाई का इलाज चल रहा है। मुंशीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज क्षेत्र के भगवानदीन पुरवा मजरे त्रिलोकपुर गांव निवासी गंगा सागर गुप्ता (27) पुत्र राम जियावन दुबेपुर मोड़ के पास समोसे बेचते थे। गंगाराम अपने बड़े भाई शिव सागर के साथ 26 अप्रैल को मुसाफिरखाना क्षेत्र के मथा गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां से बरात में बाइक पर सवार होकर गौरीगंज इलाके के पूरबगांव जा रहे थे।
जब लोग मुसाफिरखाना इलाके में जामो-भादर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी डीजे बजाने वाला अज्ञात वाहन इनकी बाइक में टक्कर मार कर निकल गया था। दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में गंगा सागर को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में कई दिन इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार के लोग शुक्रवार को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे। तभी उनकी रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मुंशीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें