फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से जख्मी युवक की मौत

Thu, 08 Aug 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली इलाके में करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से जख्मी युवक की मंगलवार की रात मौत हो गई। युवक का ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


मामले में युवक की पिटाई के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर युवती सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत होने के बाद अब मामले में धाराएं तरमीम कर दी जाएंगी।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के संभावा गांव निवासी राजू का थाना क्षेत्र की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह एक अगस्त की रात युवती के बुलावे पर मिलने उसके घर गया था। जहां युवती के पिता ने परिवार के कुछ अन्य लोगों के साथ उसकी पिटाई कर मरणासन्न हालत में गांव के बाहर फेंक दिया था। जख्मी युवक को जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया था। जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि उपचार के दौरान रामू की मौत हुई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें