फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 100 दिन के एजेंडे पर युवा मंडल ने बनाई कार्ययोजना

Fri, 07 Jun 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से भादर ब्लॉक खरगपुर गांव में बृहस्पतिवार को उपनिदेशक डॉ. आराधना राज ने युवा मंडलों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान 100 दिन के एजेंडे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने बताया कि युवा मंडल को चार बिंदुओं पर काम करना होगा। पहले रक्तदान के लिए ग्राम पंचायत से 20 युवाओं की सूची तैयार की जानी है। गांव में 250 पौधे लगाए जाने हैं, जिनका संरक्षण भी युवा मंडल के पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। 50 सोख्ता गड्ढा हैंडपंपों से बहते हुए पानी को एक जगह एकत्रित करके भू-गर्भ जल के स्तर को इस तकनीक के माध्यम से बचाने का अभियान चलाया जाएगा।
चौथा ग्रीन जॉब के तहत सभी युवाओं को हरित क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। युवा परिषद अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने युवाओं को संगठित होकर कार्य करने की, तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजना प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए निरन्तर प्रयास करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष सर्वेश विक्रम सिंह, राहुल कुमार, उमेश मिश्रा, अभय सिंह, शालिनी सिंह, अंतिमा जायसवाल, अभिषेक सिंह,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें