फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Sun, 23 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मोहनगंज के फतेहगंज मजरे फूला गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। मोहनगंज के फतेहगंज मजरे फूला गांव में शनिवार सुबह अजय (20) संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब 200 मीटर दूर खाली पड़े मकान के बरामदे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अजय के पिता रामेश्वर ने बताया कि शनिवार सुबह वह पशुओं को चारा देने के बाद पत्नी रमदेई के साथ खेत में निराई करने गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने घर से करीब 200 मीटर दूर खाली मकान में बेटे अजय के फंदे से लटके होने की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से परिजनों की मौजूदगी में उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अजय की मौत से मां रमदेई, पिता रामेश्वर और पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेटे को याद कर बार-बार बिलख रही हैं। अजय तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि बड़ा भाई संजय मुंबई में रहकर परिवार का पालन-पोषण करता है। अजय का विवाह जायस के पूरे जिखिजान निवासी सुषमा से हुआ था। दोनों करीब एक साल से साथ रह रहे थे। सुषमा त्योहार के लिए मायके गई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह बेसुध हो गई। परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें