फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Mon, 06 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। जोरावरपुर गांव निवासी राजभवन वर्मा (22) रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटके मिले। जब तक उन्हें नीचे उतारा गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



माताफेर वर्मा के मुताबिक उनका बेटा राजभवन टेंट का काम करता था। शनिवार रात वह घर आकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह परिवार के लोग धान की रोपाई कर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर राजभवन पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटके मिले। उन्हें नीचे उतारा गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


परिजनों के अनुसार घटना के कारणों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राजभवन की मौत के बाद मां रजऊ का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रीता गहरे सदमे में हैं। भाई शिवभवन और बहन समऊ भी बिलख रहे हैं। पिता माताफेर वर्मा बेटे की मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें