फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक

Tue, 03 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मीना त्रिपाठी
विज्ञापन
जायस। केसरिया सलीमपुर गांव निवासी राजेश उर्फ मलिहाबादी (26) की रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह गांव के बाहर बहदैया तालाब किनारे नित्यकर्म के लिए गया था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के पिता रामसुंदर ने बताया कि उनका बेटा रविवार तालाब किनारे गया था। इसी दौरान गीली मिट्टी के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिवार और पुलिस को जानकारी दी। एसओ अमरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी तलाश के बाद राजेश को तालाब से बाहर निकाला गया।

परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालाब किनारे मिट्टी गीली होने के कारण युवक का पैर फिसला था। पानी में गिरने के बाद उसने दूसरे किनारे से बाहर निकलने की कोशिश की, इसी दौरान वह डूब गया। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से तालाब में डूबने की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता
जिला आपदा विशेषज्ञ प्रदीप सिंह ने बताया कि डूबने से होने वाली मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। मृतक के परिजनों से आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण भी मांगा गया है। आवश्यक अभिलेख और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में डूबने मौत की पुष्टि के बाद सहायता राशि परिजनों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

बेटे को खोने से मां बेसुध
राजेश की मौत के बाद मां अभिलाषा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे के शव से लिपटकर विलाप करती रही। बहनें नीलम और आरती भी भाई को खोने के गम में बदहवास रहीं। पिता रामसुंदर गमगीन रहे। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें