फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गांव में शोक

विज्ञापन
विशाल पांडेय
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के ऊसरापुर गांव निवासी विशाल पांडेय (25) की मंगलवार को कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पढ़ाई और काम के सिलसिले में कानपुर में रह रहे थे। मंगलवार को कमरे में उनका शव मिला था। बुधवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

पिता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को कमरे में विशाल का शव मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कानपुर पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में मातम पसरा गया। पिता विनोद कुमार और छोटा भाई सौरभ बुधवार को कानपुर पहुंचे।
वहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव लेकर देर शाम गांव लौटे।विशाल की मौत से मां शिवकुमारी, पिता विनोद कुमार पांडेय और भाई सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। रिश्तेदार और ग्रामीण घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं। फिलहाल विशाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें