फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी

Tue, 02 Jul 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
लालता प्रसाद की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना में सोमवार दोपहर सेवाई हेमगढ़ मोड़ के पास बाइक व स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक व बाइक सवार सुल्तानपुर जिले के मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया व मां-बेटे को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के अफइया गांव निवासी लालता प्रसाद (49) सोमवार दोपहर स्कूटी से मुसाफिरखाना होकर घर लौट रहे थे। गौरीगंज मार्ग पर मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के सेवई हेमगढ़ मोड़ के पास सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के बदौलिया गांव निवासी सचिन (19) की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में लालता प्रसाद के अलावा सचिन व उसकी बाइक पर पीछे बैठी मां रानी (36) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान लालता की मौत हो गई। वहीं सचिन व उसकी मां रानी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। साथ ही अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालता की मौत के बाद उनके पुत्र श्रीराम, राजाराम, सुनील व पुत्री प्रीती, पूजा का रो-रोकर बुरा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। घटना स्थल मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र है। ऐसे में केस वहीं दर्ज होगा। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें