फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कुटमरा नाले में डूबने से युवक की मौत

Tue, 21 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के पूरे मोती मजरे रस्तामऊ निवासी सुजल (19) की सोमवार को कुटमरा (गुमिया) नाला में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


गुरुचरण ने बताया कि उनका नाती सुजल दोपहर में गांव के कुछ साथियों के साथ कुटमरा नाला में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने के लिए नाले में उतर गए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सुजल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें