अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित गौरीगंज की ओर ताला खजुरी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी मामले की कार्रवाई में जुटी है।
लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित गौरीगंज और ताला खजुरी रेलवे स्टेशन के बीच 943 किलोमीटर पर शनिवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गौरीगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम ट्रेन संख्या 15727 अप के लोको पायलट ने उक्त स्थान पर शव पड़ा होने के संबंध में सूचना दी थी।
स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल रेलवे पुलिस के क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी को बुलाया गया। मौके पर जीआरपी अमेठी चौकी इंचार्ज टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी अमेठी चौकी इंचार्ज फरीद खान ने बताया कि शव को पहचान के लिए रखवाया गया है।