अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड स्थित गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर लोदी बाबा नाला के पास सोमवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक पर क्षत-विक्षत युवक का शव देख लोगों ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
सूचना के बाद पहुंचे रेल कर्मियों ने घटना आउटर के अंदर होने के कारण जीआरपी प्रतापगढ़ को बुलाया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने काफी देर तक युवक की पहचान की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर अज्ञात युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।