फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 24 Sep 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमन तिवारी। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज थाने के मलापुर गांव का युवक दिल्ली से बाइक से घर आते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। कानपुर के बिल्हौर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमन तिवारी (20) पुत्र रूप नारायण तिवारी दिल्ली में रहकर काम करता था। सोमवार की सुबह उसने परिवार वालों को बाइक से घर आने की सूचना दी थी। इसके बाद वह बाइक से घर के लिए निकला था। आगरा एक्सप्रेसवे पर कानपुर के बिल्हौर के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमन की मौके पर मौत हो गई। एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक बड़ा भाई अभिषेक कानपुर के लिए निकल पड़ा। मृतक के पिता रूप नारायण ने बताया कि उनके दो बेटे थे। अभिषेक बड़ा बेटा है और अमन छोटा। इतना कहकर वह फफक पड़े। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें