फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बड़े भाई की मौत के सदमे में गई छोटे भाई की जान

Sat, 05 Oct 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। बड़े भाई की मौत का सदमा छोटा भाई बर्दाश्त नहीं कर सका। बड़े भाई की मौत के 18 घंटे के भीतर बृहस्पतिवार की रात छोटे भाई का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। लगातार हुईं दो मौतों ने परिवार को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पूरे शुकलन गांव निवासी प्रकाश शुक्ल (45) बृहस्पतिवार की सुबह घर के सामने सफाई करते समय बिजली के खंभे के स्टे रॉड में उतरे करंट की चपेट में आ गए थे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी कि उनके छोटे भाई अभिषेक शुक्ल (38) की बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार बड़े भाई की मौत से वे सदमे में थे। उनकी पत्नी कल्पना ने बताया कि रात करीब 12 बजे हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। अभिषेक शुक्ल बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पूरे इमाम अली में सहायक अध्यापक थे। 18 घंटे के भीतर दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीण भी गमगीन हैं। शिक्षक की मौत की सूचना पाकर बाराबंकी जिले के कुछ शिक्षक भी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


वीरेंद्र शुक्ला के छह बेटों में प्रकाश शुक्ल दूसरे व अभिषेक शुक्ल पांचवें नंबर पर थे। एक ही दिन में दो बेटों की मौत से अब चार बेटे ही बचे हैं। अभिषेक के परिवार में पत्नी कल्पना (36), बेटी महक (10) व बेटा निमिष (5) हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें