फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंगन में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 18 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। सेमरौता गांव में बुधवार को 19 वर्षीय शिखा का शव घर के आंगन में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

शिखा के पिता सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को वह गैस सिलिंडर लेने एजेंसी गए थे। पत्नी मालती खेत में काम करने गई थी। घर पर शिखा अकेली थी। शाम करीब चार बजे मालती घर लौटी तो आंगन में पड़े जाल से साड़ी के सहारे बेटी का शव लटका देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने शिखा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत से मां मालती का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई रमन भी बहन को याद कर बार-बार बेसुध हो रहा है।
सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें