फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइकिल छीनने वाले युवक को जमकर पीटा

Thu, 28 Sep 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। साइकिल छीनकर भाग रहे युवक की पिटाई का मामला आया है। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर कस्बा स्थित श्री सुभाष पशुपति नाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज का छात्र है। मंगलवार को विद्यालय स्कूल आया था लेकिन, जुखाम बुखार से पीड़ित होने के कारण छुट्टी लेकर घर वापस जा रहा था। तहसील मुख्यालय पहुंचा ही था, कि रास्ते में एक युवक ने उसकी पिटाई कर साइकिल छीन ली। राहगीरों ने घेराबंदी की पर साइकिल छीनने वाला भाग निकला।
बुधवार को साइकिल छीनने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा चोरी करने की सूचना पर आरोपी युवक मोटू उर्फ वकील को गिरफ्तार करने गई पुलिस को वह घायल अवस्था में मिला है। उसे सीएचसी तिलोई में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की है। हालात में सुधार होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें