फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय कोतवाली के करपिया गांव में बुधवार की देर रात पुराने विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।करपिया गांव निवासी राम सागर सिंह उर्फ बादल (25) बुधवार की रात घर के सामने बैठा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर नाराज एक व्यक्ति ने पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उसने बादल पर फायरिंग कर दी। बादल को तीन जगहों पर गोली लगी। गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही घायल को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक मिश्र ने बताया कि घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि गोली मारने में एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है लेकिन, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें