फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक को दुकान में किया बंद, बचाने पहुंचे परिजनों को पीटा

Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज ऐधी बाजार में मंगलवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में बुधवार की रात दूसरे पक्ष ने भतीजे को दुकान में बंधक बनाने के साथ ही बचाव करने पहुंचे परिजनों की पिटाई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है, जबकि दूसरे पक्ष ने मंगलवार को ही केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन




ऐधी गांव निवासी प्रदीप कुमार पासी ने बुधवार को तहरीर देकर सोहेल, पप्पू व समीर पर मामूली विवाद में उसके संग बहन से कहासुनी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके व बहन से कहासुनी की जानकारी पर भतीजा दीपांशु शिकायत करने पहुंचा तो उसे दुकान में बंधक बना लिया। मामला संज्ञान में आने के बाद वह परिजनों संग पहुंचे तो तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई में प्रदीप की पत्नी कुसुमा, भाभी गीता, भतीजे दीपांशु और चचेरे भाई कुलदीप घायल हो गए। पिटाई से दीपांशु बेहोश हो गया। उपचार के बाद बुधवार की रात थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।


मंगलवार को ही इसी मारपीट के मामले में बाबूगंज मजरे ऐधी गांव निवासी शफीक की तहरीर पर जितेंद्र, विनोद व गोली और चार अज्ञात पर पिटाई का केस दर्ज हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें