अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल ट्रैक पर शुक्रवार रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रॉसिंग से पहले एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान बरनाटीकर निवासी युवक के रूप में हुई। युवक के मौत की सूचना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में है।
बरनाटीकर वार्ड निवासी रामजी का पुत्र देव प्रकाश (28) दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह अवकाश लेकर घर आया था। देर शाम घर से किसी से बात करते हुए सब्जी लाने की बात कह कर घर से बाहर निकला। देव प्रकाश सब्जी लेकर फोन से बात करते हुआ लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक से देर शाम घर जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
इससे देव प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक पर शव देख गेटमेन ने मामले की सूचना आरपीएफ व स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद गौरीगंज पहुंची प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर को रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरपीएफ की मदद से शव को ट्रैक से हटाया तो संचालन बहाल हुआ।
ट्रैक के शव हटाने के बाद पहचान कराते हुए पुलिस ने मामले की सूचना को परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।