फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक समेत खड्ड में गिरा युवक, मौत

Sun, 19 Jan 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र के कपासी मोड़ पर बाइक सवार युवक शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। कोहरा होने के कारण पूरी रात खड्ड में बाइक के नीचे युवक दबा तड़पता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह लोगों ने बाइक के नीचे दबे युवक को देखा तो वह मृत मिला। शव की पहचान होने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन




जामो थाना क्षेत्र के पूरे कैथन मजरे भवानीगढ़ निवासी सुनील कुमार (23) शुक्रवार को बाइक से अपने निर्माणाधीन मकान के लिए निर्माण सामग्री लेने बाबानगर चौराहे गए थे। देर रात घर लौटते समय कोहरा होने के कारण थाना क्षेत्र से गुजरने वाले जनापुर मार्ग पर कपासी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। अंधेरा व कोहरा होने के कारण रातभर मामले की जानकारी नहीं हो पाई। हादसे के बाद सुनील की मौके ही मौत हो गई।


उधर, जब सुनील देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह कपासी गांव के पास खड्ड में बाइक के नीचे युवक को दबा देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच पिता राजकुमार भी ग्रामीणों व रिश्तेदारों संग खोजते हुए मौके पर पहुंचे। मृत युवक की पहचान बेटे सुनील के रूप में की। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन




सुनील की मौत की सूचना से विवाहित बहन अंजू, संजू व मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई अनिल भी गमगीन हैं। रिश्तेदार बहनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील की माता राजपति की बीमारी से दो साल पहले मौत हो चुकी है। पिता राजकुमार सुनील की मौत के बाद बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें