फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहाते समय गोमती में डूबा युवक, मौत

Mon, 17 Jun 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। भीषण गर्मी में गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में नहाने गया एक युवक नदी में डूब गया। नदी में युवक को डूबते देखकर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद नदी से डूबे युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन


बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पूरे महपत उरेरमऊ गांव निवासी कामाख्यादीन (25) रविवार को मवेशी चराने निकला था। गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के पास गुजरी गोमती नदी में नहाने लगा। नहाते समय अचानक कामाख्यादीन गहरे पानी पहुंचकर डूबने लगा। नदी के पास मौजूद लोगों ने कामाख्यादीन को डूबता देख शोर मचाया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए नदी में तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद कड़ी मशक्कत से उसका शव नदी से बरामद किया गया।
कामाख्यादीन का शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। मृतक को आंख से दिव्यांग था। एसओ तनुज पाल ने कहा कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें