फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, युवक की मौत

Wed, 01 Apr 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ते समय पिछूती कोट गांव निवासी शिवम सिंह (27) का पैर फिसल गया। प्लेटफार्म व ट्रेन के पायदान के बीच फंस जाने से शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम की बहन की गोदभराई 28 अप्रैल को होनी है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार शिवम अपनी भाभी खुशबू और भतीजे उन्नत व भतीजी उन्नति का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के साधारण कोच का टिकट लिया गया था। सुबह करीब पांच बजे ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन पर पहुंची।


शिवम ने पहले दोनों बच्चों को डिब्बे में बैठाया और फिर भाभी को बैठाने लगे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। शिवम ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलते ही वह प्लेटफार्म और ट्रेन के पायदान के बीच फंस गए। तुरंत ट्रेन रोक दी गई।
विज्ञापन

आरपीएफ कर्मियों ने शिवम को बाहर निकाला और जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना के अनुसार घटना के बाद कुछ देर ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें