फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत, बेटी जन्म की खुशी पर था समारोह; खुशियां मातम में बदलीं

Tue, 07 Oct 2025 10:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी जन्म की खुशी पर समारोह आयोजित किया गया था। इसी समय घटना हो गई। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग (सांकेतिक) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में सोमवार की रात एक समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। पलभर में सारी खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।   

विज्ञापन


घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गरथोलिया गांव की है। गांव निवासी मस्तराम यादव के घर में बेटी जन्म की खुशी पर निष्कासन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान हर्ष फायरिंग में देव यादव (19) को गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे आनन फानन संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फायरिंग कैसे हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। देव के परिजन और आयोजनकर्ता आपसी समझौते की कोशिश में लगे हैं। 

दो दिन पहले दिल्ली से घर आया था देव

बताया गया कि देव यादव मूल रूप से मुराइन का पूर्व, गरथोलिया का रहने वाला था। वह दिल्ली में रहकर काम करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था। रात करीब 10.30 बजे समारोह में अचानक फायरिंग हुई और गोली उसे लग गई। 

किसी ने नहीं दी तहरीर

इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी तक परिजनों या कार्यक्रम आयोजक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें