फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक व उसके भाइयों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 07 Aug 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक व उसके भाइयों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाई। अफसरों ने मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसओ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जामो थाने के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी को शिकायती पत्र देकर युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक शादी करने से मुकर गया। शादी का दबाव बनाया तो उसे घर में बंधक बना लिया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिला कर युवक के तीन भाई व एक अन्य युवक दुष्कर्म करने लगे। तीन अगस्त को वह उनके चुंगल से आजाद हो पाई। वह लोग केस दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती के शिकायत पर एसपी ने जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़िता की ओर से लगाए आरोपों के बयान से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवती व युवक के बीच विवाह होने की जानकारी मिली है। दोनों के बीच किसी बात पर मनमुटाव हुआ है। युवती की ओर से लगाए गए अन्य आरोप अब तक हुई जांच में निराधार मिले है। जांच हो रही है, जांच के बाद जो तथ्य सही होंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें