फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोबाइल लाइब्रेरी से मिलेगा पढ़ने का मौका

Fri, 25 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
वाहन को हरी झंडी दिखाते बीएसए
विज्ञापन
अमेठी। बच्चों व शिक्षकों में पुस्तकों को पढ़ने के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए मोबाइल लाइब्रेरी स्कूल तक पहुंचेगी। शुक्रवार को शहर स्थित मॉडल स्कूल से बीएसए ने मोबाइल लाइब्रेरी को हरी झंडी दिखा रवाना किया। रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के सहयोग साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आठ सितंबर तक रीडिंग कैंपेन अभियान गतिविधि आयोजित होगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल में पंजीकृत बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निपुण लक्ष्य निर्धाति किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षक परिवर्तन के वाहक थीम पर आधारित रोडिंग कैंपेन आयोजित होगी। आठ सिंतबर तक संचालित अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पचेहरी स्थित मॉडल स्कूल से बीएसए संजय कुमार तिवारी ने सचल पुस्तकालय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया।
प्रोग्राम ऑफिसर रूम टू रीड की नेहा मिश्रा ने बताया कि अभियान बच्चों को स्वतंत्र पाठक बनाने की ओर अग्रसर करती है। नव्या द्विवेदी ने बताया कि सचल पुस्तकालय विद्यालय विद्यालय और समुदाय में जाकर लोगों को पढ़ने के प्रति जागरूक करती है। प्रोग्राम एसोसिएट अनिल कुमार ने बताया कि इस चलते फिरते पुस्तकालय में बच्चों की रुचि और सस्तर के अनुरूप किताबें रखी गई है।
विज्ञापन

ई-मोबाइल लाइब्रेरी वैन निपुण रथ की मदद से पठन संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर बीईओ भेटुआ संतोष कुमार यादव, जिला समन्वयक अभिनव पांडेय, रूम टू रीड संस्था के मुकेश सैनी शिल्पी मिश्र, लाल चंद यादव प्रधानाध्यापक रमाशंकर यादव समेत शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें