फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रामनवमी पर आसानी से कर सकेंगे अयोध्या दर्शन

Mon, 31 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परिवहन निगम ने नवरात्र व रामनवमी पर श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने के लिए 10 बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



अमेठी डिपो से 56 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। इनमें तीन अनुबंधित और 53 परिवहन निगम की बसें हैं। बड़ी संख्या में जिले के लोग राम नवमी को अयोध्या जाकर सरयू में स्नान करते हैं। अयोध्या धाम में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा जुटने की संभावना जताई जा रही है। सफर में असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम ने डिपो से अयोध्या के लिए 10 बसें भेजने के निर्देश दिए हैं।




दो बसें विंध्याचल के लिए रिजर्व, नहीं आए यात्री
अमेठी। नवरात्र के लिए डिपो से मिर्जापुर विंध्याचल धाम के लिए दो बसों के संचालन का प्लान बनाया गया था, लेकिन रविवार को नवरात्र के पहले दिन कोई भी यात्री डिपो नहीं पहुंचा, जिसके कारण डिपो से बस नहीं जा सकी। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि डिपो पर यात्री आएंगे तो बसों को विंध्याचल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन




तैयारियां पूरी, नहीं होगी बसों की कमी
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि रामनवमी के लिए तीन से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन 10 बसों का संचालन किया जाएगा। बसों की नियमित निगरानी के लिए डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चालक-परिचालकों को रामनवमी के मद्देनजर प्रतिदिन 400 किमी का लक्ष्य दिया गया है। नवरात्र में अयोध्या दर्शन जाने के लिए श्रद्धालुओं को बसों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रामनवमी पर अयोध्या जाने के लिए बसों में भीड़ बढ़ेगी तो फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें