फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यमराज ने वाहन चालकों को किया जागरूक

Thu, 26 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते पुलिसकर्मी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सड़क पर जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल हादसे में जान बचा सकता है। इसी संदेश के साथ बुधवार को गौरीगंज कस्बे में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रतीकात्मक यमराज ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने हेलमेट पहनकर चलने वाले बाइक सवारों को फूल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



अभियान के दौरान लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, बाइक पर हेलमेट लगाने और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने और नाबालिगों को वाहन न चलाने देने के प्रति भी जागरूक किया गया। प्रतीकात्मक यमराज ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को नियमों की अनदेखी के खतरे बताए। इस मौके पर सीओ मनोज कुमार मिश्र, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक शोभनाथ राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें