फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां कालरात्रि की आराधना कर मांगा आशीर्वाद

Fri, 11 Oct 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम मंदिर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवरात्र पर्व का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। शहर से लेकर गांव तक देवी पूजा की धूम मची है। नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को भक्तों ने मातारानी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना की। देवी मंदिरों में भोर से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पूजा पंडालों में रौनक बढ़ गई है, तो सुबह-शाम आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को भोर से देवी मंदिर दुर्गन भवानी, अहोरवा भवानी, कालिकन धाम, देवीपाटन, हिंगलाज मंदिर और माता मवई धाम मंदिर में भोर से ही घंटा घड़ियाल बजने लगे। मंदिर का द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया। जयकारे के बीच दर्शन-पूजन शुरू हुआ। भोर से लेकर सुबह दस बजे तक धाम परिसर में भक्तों की लंबी कतार रही। महाआरती कर भक्तों ने मां कालरात्रि देवी का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।


विविध धार्मिक अनुष्ठान कर शक्ति स्वरूपा मां की पूजा करने में जुटे श्रद्धालुओं ने मां की महिमा का गान किया। किसी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया तो किसी ने मां के गीत गाए। मंदिरों के घरों में लोग कन्या पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे है, तो प्रसाद वितरित का भी सिलसिला चल रहा है। कालिकनधाम में भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने आरती की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, गौरीपुर में सजी प्रतिमा स्थल पर बुधवार रात सामूहिक आरती के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य पंडालों में जगराता सहित अन्य देवी जागरण कार्यक्रम हो रहे हैं। कहीं-कहीं पर रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें