फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 22 को मंदिरों पर करें श्रीराम का पूजन, मनाएं दीपोत्सव

Tue, 09 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम को लेकर पूजित अक्षत पत्रक व आमंत्रण देने के साथ 22 जनवरी को गांव, घर व धार्मिक स्थल पर भव्य रूप से कार्यक्रम करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान चला रहा है। क्षेत्र में अक्षत वितरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा सहित संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता राम का निमंत्रण दे रहे हैं।
सोमवार को पूजित अक्षत वितरण अभियान कार्यक्रम के तहत सरुआवां, भेटुआ, हथकिला, भेटुआ चौराहा, अमेठी नगर समेत अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र और आमंत्रण पत्र देकर 22 जनवरी को आनंदोत्सव मनाने की अपील की। वहीं शहर के सरवनपुर में सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश के साथ जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल की अगुवाई में पूजित अक्षत, पत्रक बांटकर लोगों को प्रभु के काज में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यकर्ता आमंत्रण पत्रक के माध्यम से मंदिर निर्माण की भव्यता व स्वरूप से भी भक्तों को अवगत करा रहे हैं। पत्रक के पिछले हिस्से में मंदिर के स्वरूप व इसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई है। इस मौके पर सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, नगर प्रचारक ज्ञानेंद्र, वरिष्ठ भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।


घरों में बनाएं रंगोली
तिलोई(अमेठी)। क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 से एक बजे तक गांवों के सार्वजनिक मंदिर पर एकत्रित होकर स्थापित देवी-देवताओं का पूजन अर्चन करने का आह्वान किया। 12 से एक बजे तक ऑनलाइन कार्यक्रम देखने व शाम को घरों के बाहर रंगोली बनाकर दीप जलाने की अपील की। चेतरा बुर्जुग, राजामऊ, विराज , सैम्बशी आदि गांवों में सदाशिव, कृष्ण कुमार सिंह, संतलाल वर्मा, स्वामी शरण सिंह, विनोद मिश्रा, सुरेन्द्र, नीरज, श्रृषिराज सहित आदि ने अक्षत वितरण टोली बनाकर किया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें