फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

Wed, 24 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कालिकन धाम में दर्शन को कतार में खड़े श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर और घरों में मातारानी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की। हवन-पूजन के बाद प्रसाद अर्पित किया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन






आदि शक्तिपीठ कालिकन धाम में मंदिर प्रबंधन समिति ने भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था और सफाई पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता दर्शन-पूजन के लिए लगा रहा। भक्तों ने माता कालिका के दरबार में हवन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


कालिकन धाम के पुजारी श्री महाराज ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मां ब्रह्मचारिणी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। देवीपाटन मंदिर अमेठी, गायत्री मंदिर, दुर्गन धाम, माता मवई धाम, हिंगलाज मंदिर, मां अहोरवा भवानी मंदिर में भोर से पूजन-अर्चन का दौर चला। श्रद्धालुओं ने घरों में भी मां की पूजा-अर्चना की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें