फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां सिद्धिदात्री की पूजा कर मंगल कामना

Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई के इन्हौना स्थित अहोरवा भवानी धाम मंदिर में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चैत्र नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक घरों और मंदिरों में हवन-पूजन के साथ अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके साथ ही कलश का विसर्जन कर कन्याओं को भोज कराकर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की।
विज्ञापन



राघीपुर के दुर्गन भवानी धाम, अमेठी के देवीपाटन, संग्रामपुर के मां कालिकन धाम, सिंहपुर के अहोरवा भावनी तथा मुसाफिरखाना के हिंगलाज मंदिर सहित विभिन्न सिद्धपीठों में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मातारानी को चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, सिंदूर और प्रसाद चढ़ाया। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर में बैठकर श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। परिसर में भंडारे के साथ ही कन्या भोज का आयोजन किया।


नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के साथ कलश विसर्जित किए। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। घर-घर कन्या भोज की धूम रही। कन्याओं को पूड़ी-खीर खिलाकर दक्षिणा भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें