फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगी कार्यकत्रियां

Wed, 04 Oct 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में जिले से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिका शामिल होंगी। जिसको लेकर अब तक संगठन की ओर से जिले भर में बैठक कर रणनीति तैयार की गई। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या कार्यकत्रियां व सहायिकाएं रवाना हुई। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी समिति के बैनर तले बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष भानमती सरोज ने कहाकि लंबित व जायज मांगों पर शासन की तरफ से कोई विचार नहीं किया जा रहा है। कई बार मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां धरना प्रदर्शन को लेकर बाध्य हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संगठन के बैनर तले जिलाध्यक्ष ने डीएम, सीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत अन्य को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें