लाभार्थी सम्मेलन में संबोधित करते राज्य मंत्री
इन्हौना (अमेठी)। केंद्र व प्रदेश आम लोगों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। विकास की किरण समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए तिलोई को मेडिकल हब के रूप में तैयार किया जा रहा है।सिंहपुर ब्लॉक सभागार मे शुक्रवार को आयोजित लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि तिलोई की एक अलग पहचान बन गई है। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सड़क समेत कई विकास की परियोजना पर काम हो रहा है। कोरोना जैसी महामारी में भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ वैक्सीन का प्रबंध कर लोगों की जान सुरक्षित की गई। फ्री में माह में दो बार राशन देकर उनकी भोजन की परेशानी को दूर किया गया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव जाए लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, अनिल पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, अमरेश मिश्र, लल्लनसिंह ,रिजवान अहमद, सतीश यादव ,अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि व लाभार्थी मौजूद रहे।