फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Tue, 05 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज भाजपा कार्यालय में बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन




उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने की अपील की। कहा कि गांव की सरकार बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कमर कसकर तैयारी में जुट जाएं। प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी करनी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिशन मोड में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन से परिसीमन, मतदाता पुनरीक्षण आदि का काम शुरू होने जा रहा है। इस पर बारीकी से नजर रखते हुए काम करना है।



मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर कौन-कौन जिला पंचायत वार्ड होंगे, इसकी भी सूची तैयार करनी है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रभात शुक्ला ने किया। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि बैठक में तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जिला मंत्री अतुल सिंह, महामंत्री केशव सिंह, महामंत्री राकेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विषुव मिश्रा, जिला मंत्री उमा रमण सिंह सहित अन्य कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें